टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के चूनाभट्टी स्थित घर पर काेविड 19 डू नाॅट विजिट का नोटिस चिपकाया गया है। दिव्यंका के भाई ऐश्वर्य हाल ही में विदेश की यात्रा करके लाैटे हैं। इस पाेस्टर के बारे में परिजनों का मानना है कि यह जिला प्रशासन की अच्छी पहल है। वहीं दूसरी तरफ संभागायुक्त ने आपदा प्रबंधन के आदेश को कड़ाई से पालन करने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं।
पायलेट हैं दिव्यंका के भाई
दिव्यांक के भाई ऐश्वर्य काे हाेम क्वारेंटाइन किया गया है। वे इंडिगो एयरलाइंस में पायलट हैं। दिव्यंका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि उनका बेटा हाेली के पहले क्वालालंपुर से लाैटा है। उसमें काेराेना के लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद पूरे परिवार ने खुद काे क्वारेंटाइन किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने घर के सामने नोटिस लगाया है। नोटिस काे हम पाॅजिटिव रूप में ले रहे हैं।
आपदा प्रबंधन के आदेशों का कड़ाई से पालन कराएं कलेक्टर : संभागायुक्त
कोरोना वायरस के अलर्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा समय-समय पर आपदा प्रबंधन को लेकर जो आदेश जारी किए गए हैं, उनका भोपाल संभाग के सभी कलेक्टर कड़ाई से पालन कराएं। संक्रमण रोकने के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन कराएं। यह निर्देश संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने भोपाल संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए हैं। संभागायुक्त ने बताया कि भोपाल संभाग में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है।